कुल्लू अपडेट, शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता महाविद्यालय हरिपुर मनाली में करवाई गई। जिसमें पुरुष वर्ग में 38 प्रतिभागी रहे व महिला वर्ग में 10 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया की दो दिनों से महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता के विजेता पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष का जितेंद्र रहा और महिला वर्ग में बी कॉम तृत्य वर्ष की शशी रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को विकसित करना और शारीरिक स्वास्थ के प्रति जागृत करना है।प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रहे महाविद्यालय प्राचार्य डा मनदीप शर्मा। प्रतियोगिता के कार्यक्रम समन्वयक प्रो विरोचन रहे। डॉ मनदीप शर्मा ने जीते हुए प्रतिभागियों जितेंद्र व शशी को बधाई दी साथ ही सफल कार्यक्रम कि लिए प्रो ज्योति बाला व प्रो विरोचन को बधाई दी।




