Search
Close this search box.

देवता लक्ष्मी नारायण जी,जौड़ा नारायण जी,गौड़ा गड़ाई जी ने मणिकर्ण में किया शाही स्न्नान

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। यहाँ देवी-देवताओं के सम्मान में मेले मनाये जाते हैं। वंही देवी-देवताओं को शाही स्न्नान भी करवाया जाता है। पार्वती घाटी के कशादा के आराध्य देवता जौड़ा नारायण जी के साथ लक्ष्मी नारायण जी और गौड़ा गड़ाई जी ने  भी मणिकर्ण में शाही स्नान किया। देवताओं के शाही स्न्नान को लेकर हरियान बेहद खुश है। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ तीनो देवताओं के शाही स्नान की तैयारियां की है। तीनो देवता लाव-लश्कर के साथ 4 मई को 22 साल बाद तीर्थ यात्रा के लिए मणिकर्ण रवाना हुए थे और देर शाम मणिकर्ण पहुंचे। उसे पश्चात्  देवताओं ने भगवान श्री रामचंद्र से देव मिलन की परंपरा निभाई। वहीं रात्रि ठहराव के बाद 5 मई को सुबह सुपेला में शाही स्नान किया। वहीं हारियानों ने भी आस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद देवताओं के तीर्थ स्थान मनिकर्ण में देवताओं के साथ आये भक्तों और देवताओं के दर्शनार्थियों को ब्रम्हभोज खिलाया गया। ब्रम्हभोज के बाद देवता अपने जरी गावँ की ओर रवाना हुए। रात को देवता जरी में रुकेंगे और सुबह 6 मई को निहानिसोह के लिए रवाना होंगे। सुबह की पुजा निहानिसोह मन्दिर में होगी उसके बाद देवता अपने गावँ वालों को धाम देंगे जिसमे सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज