Search
Close this search box.

कुल्लू से मंडी वाया कमांद छोटे वाहनों के लिए खुला लोगों को मिली राहत

कुल्लू अपडेट ,पिछले कुछ समय से कुल्लू से मंडी जाने सभी रास्ते लैंडस्लाइड होने के कारण जगह जगह बंद हो चुके थे | कुल्लू पुलिस व् मंडी पुलिस की लगातार कोशिशों के कारण रास्तों को यातायात के लिए बहाल कर दिया था| कण्डी – कटौला मार्ग की बात करें तो कुछ समय तक यह मार्ग केवल एक समय पर एक तरफा वाहनों की आवाजाही के लिए ही खुला था ताकि जाम की समस्या न हो परन्तु अब यह मार्ग दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल चुका है | कुल्लू पुलिस द्वारा जारी की गयी नई ट्रैफिक एडवाइजरी में उन्होने बताया की कुल्लू मंडी वाया कण्डी – कटौला मार्ग को अब सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है | परन्तु इस समय पर इस रास्ते से केवल छोटे वाहनों की ही आवाजाही होगी | शाम 4 बजे के बाद मंडी से कुल्लू की तरफ को वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी परन्तु कुल्लू से मंडी की तरफ वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी | बजौरा से मंडी जाने वाले भारी वाहनों को केवल शाम के 6 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक ही इस रास्ते से जाने की अनुमति मिलेगी और मंडी से कुल्लू आने वाले किसी भी वाहन को दिन के किसी भी समय इस रास्ते से आने की अनुमति नहीं है | यदि कोई भी भारी वाहन जिसमें सवारियों से भरी हुई बसें भी शामिल है यदि नियमो का उल्घंन करते है तो उन्हें भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज