Search
Close this search box.

टेस्ट नहीं तो पैसा नहीं,ढालपुर पीपल मेले में रंगारंग सिंह का ग्राहकों को तोहफा

कुल्लू अपडेट, देवता बाबा वीर नाथ गौहरी के सम्मान में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय पीपल मेले का समापन हो गया है लेकिन मेले में लगी भोजन कपड़े और अन्य चीजों की दुकानें अभी भी ढालपुर मैदान में लगी है। एक और जहां लोग मेले में लगे कपड़े, घरेलू सामान आदि की भरपूर खरीदारी कर रहे हैं वही खानपान की चीजों का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मेले में लगे टेस्टी बाइट फूड स्टाल की। टेस्टी बाईट फ़ूड स्टाल के मालिक रंगारंग सिंह ने कहा कि पहले  हम सिर्फ दशहरे मेले में आते थे शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई क्योंकि हम नई आइटम लेकर हमारे थे जोकि थी सोया चाप। उसके बाद जब लोगों ने खुद डिमांड करना शुरू किया कि आप यहाँ पर एक स्थाई दुकान लगाएं। तो हमने ग्राहकों के कहने पर ही उनका रुझान देखते हुए ही हमने यहां पर शॉप खोली थी। एक शॉप के बाद अब हमने दूसरी शॉप भी बाशिंग में निकाली है वहां पर भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और काफी अच्छा काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सोया चाप, तंदूरी मोमोज, पनीर टिक्का आदि डिशेस हैं।  इसके अलावा बाशिंग में मेंन कोर्स से लेकर चाइनीस, साउथ इंडियन,पंजाबी डिशेस हम अपने कस्टमर को सर्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा की हम अपने कस्टमर को टेस्ट की पूरी गारंटी देते हैं और हमारा तो स्लोगन ही है नो टेस्ट नो मनी, स्वाद नहीं तो कोई पैसा नहीं। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज