कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मणिकरण में 4 सितंबर को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान RIVER VIEW TEA STAR CAFÉ, छलाल में एलून मगर (35 वर्ष) पुत्र मनजीत मगर निवासी गांव छलाल, डा0 कसोल, तह0 भून्तर के कब्ज़े से 97 ग्राम चरस / कैनाविस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 685



