भेज रहे है.बागवानों का नुकसान न हो इसीलिए कुल्लू फलोत्पादक मंडल कटराईं के अध्यक्ष मोहिंद्र उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली में 9 व 10 सितंबर को G-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन में सुरक्षा के चलते दिल्ली में रेहड़ी – फड़ी बंद की गई हैऔर साथ ही 8 सितंबर से 10 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही पर भी अंकुश लगाया गया है। इस दौरान दिल्ली मण्डी में फलों को ले जा रहे वाहनों को असुविधा हो सकती है और फलों के दामों में गिरावट की भी आशंका भी है। उन्होंने सभी बागवानों से विनम्र आग्रह किया हैं कि जो बागवान दिल्ली मण्डी में बिक्री के लिए फलों को भेजते हैं वे हो सके तो 5 से 8 सितंबर तक तुड़ान न करें या अपने आढ़ती से बात करने के पश्चात ही तुड़ान करें, ताकि आपको आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।


Author: Kullu Update
Post Views: 1,242



