कुल्लू अपडेट, मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पूरे देश में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है , इस ही कड़ी में विकास खण्ड निरमंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रो,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के निरमंड खंड के स्वयंसेवियो के द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गयी ,यह अमृत कलश यात्रा बागीपुल स्कूल से बागी गांव तक निकाली गई और रास्ते में हर घर से कलश में चावल एवं माटी एकत्रित की गई। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक विजय लक्ष्मी जी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपना योगदान दिया एवं युवाओ को देश के प्रति समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ,कार्यक्रम का आयोजन निरमंड खंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर ,राजेश काईथ द्वारा किया गया वही कुल्लू के शक्ति महिला मंडल प्रगाणु भुंतर द्वारा गाँव में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया एवं गाँव की माटी कलश में एकत्रित की कार्यक्रम का आयोजन महिला मण्डल प्रगाणु की प्रधान गायत्री देवी जी द्वारा किया गया जिसमें महिला मंडल की सचिव रजनी एवं अन्य सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे ।1 सितंबर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम स्तर पर अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा । इस अमृत कलश यात्रा के दौरान घर घर से माटी एवं चावल कलश में लिये जायेंगें जो 28 अक्तूबर से 30 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश में कर्तव्य पथ के समीप बनायी गई अमृत वाटिका में समर्पित किया जायेगा जो की एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक भव्य प्रतीक बनेगा।




