Search
Close this search box.

शिक्षक भवन समिति कुल्लू और डाइट कुल्लू ने मनाया शिक्षक

कुल्लू अपडेट,देवसदन कुल्लू में शिक्षक भवन समिति कुल्लू और डाइट कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। प्रदेश में बाढ़ से हुई प्राकृतिक आपदा के कारण शिक्षक सम्मान समरोह के स्थान पर शिक्षक मिलन कार्यक्रम के रूप में इस दिवस को मनाया गया। शिक्षकों द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। ज़िला से आए बहुत से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तारा सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने की । शिक्षक दिवस पर शिक्षक समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और समिति द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी। डाइट प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा को याद किया। मुख्यातिथि तारा सिंह ने डाइट प्रशिक्षुओं और अध्यापकों से आग्रह किया कि सभी की ईमानदारी और लगन से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उनके करकमलों द्वारा तीस सेवानिवृत अध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में समिति के महासचिव करतार ठाकुर धर्मेन्द्र ठाकुर ,धनी राम ,जीत राणा, रविंदर ठाकुर, अरविंद सहगल , कुलदीप शर्मा , विशाल सूद ,मंजू लता , कुसुम लता , विद्या ठाकुर , खेम दास महंत , दयाल ठाकुर , कुलदीप शर्मा निशा शर्मा सहित सुल्तानपुर स्कूल की छात्राओं और डाइट के स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने भी शिरकत की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज