Search
Close this search box.

कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी सड़को में वाहनों की आवाजाही बहाल -कुल्लू पुलिस

कुल्लू अपडेट , कुल्लू व मंडी पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी रास्तों को बहाल कर दिया गया है जोकि लैंडस्लाइड होने के कारण बंद थे | पहले इन सड़क मार्गों से केवल एक समय एक तरफा वाहनो की आवाजाही हो रही थी परन्तु अब इन दोनो रास्तों को दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है | कुल्लू पुलिस का कहना है की कुल्लू से मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग को दोनो तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है परन्तु झलोगी टनल और पंडोह के पास ट्रैफिक एक तरफा होने के कारण कुछ समय इंतज़ार करना पड़ रहा है | झलोगी टनल के पास 10 से 20 मिनट का समय लग रहा है तो वहीं पंडोह डैम के पास 15 मिनट से 1 घंटे का समय लग रहा है | कुल्लू से मंडी वाया कमांद सड़क मार्ग को भी छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज