कुल्लू अपडेट,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम लगातार नशा माफिया को सलाखों के पीछे धकेल रही है और इसी के तहत नारकोटिक्स कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान ओसन में एक गाड़ी (HP 34D 8367) की तलाशी की तो 24 वर्षीय प्रेम चंद पुत्र ढाले राम निवासी गाँव निगना डाकघर दियार ज़िला कुल्लू निवासी के कब्ज़े से 5.32 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है। इस संदर्भ में आरोपी प्रेम चंद के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,283



