Search
Close this search box.

अरुणोदय स्कूल मौहल में तनवी को मिस फ्रेशर और कुलदीप को मिस्टर फ्रेशर चुने

कुल्लू अपडेट अरुणोदय स्कूल मौहल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया और अध्यापक दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्रो ने 11वी के छात्रो को और अध्यापकों को सम्मान देकर हंसी खुशी फूलो के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य तारा सिंह ठाकुर ने दीप जलाकर और बच्चो ने सरस्वती वंदना गाकर समारोह का आरंभ किया।सबसे पहले छात्रो ने सभी अध्यापकों को टाइटल देकर सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसने सबका मन मोह लिया इस मौके पर डांस खास तौर पर आकर्षण का केंद्र रहा प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस फ्रेशर पार्टी का मुख्य आकर्षण था मिस व मिस्टर फ्रेशर इस मौके पर 11वीं कक्षा की छात्रा तनवी को मिस फ्रेशर और कुलदीप को मिस्टर फ्रेशर से नवाजा गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज