कुल्लू अपडेट , देश दुनिया की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीव लिमिटेड की और से जिला कुल्लू के भुट्टी स्कूल व तेगुबेहड़ में स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया ।इसमें लगभग 180की संख्या में बच्चों ने भाग लिया उन्हें हाथों और शरीर की स्वच्छता के नियम बताए गए ।इसके उपरान्त हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत सेल्स ऑफिसर अंकित गुप्ता के द्वारा अपनी टीम और डिस्ट्रीब्यूटर के सहयोग से हैंडवाश , हॉर्लिक्स ,किसान जैम ,पेप्सोडेंट टूथपेस्ट बच्चों में बांटे गए। इसके इलावा बताया गया कि आने वाले समय में और भी भिन्न भिन्न ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए प्रयास किए जाएंगे और लाइफबॉय हैंडवाश / लाइफबॉय साबुन वितरित किए जाएंगे ।

Author: Kullu Update
Post Views: 500



