कुल्लु अपडेट, मंत्रिमण्डल ने इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के दूसरे चरण में जनजातीय जिले लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल मे 18 से 60 वर्ष की सभी पात्र महिलाओं को जून मे से हर माह 1500 रुपए देने की बात पर मोहर लगा दी और अब जिला परिषद सदस्य एवं जिला कॉंग्रेस प्रवक्ता लाहौल स्पीति कुंगा बोध ने कहा कि 1500 मिलने से महिलाओं को फायदा होगा l उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और आशा जताई कि तीसरे चरण मे प्रदेश की सभी महिलाओं को भी इस सम्मान राशि का तोफा मिलेगा l उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं और जनता को उम्मीद है कि भविष्य में सभी गारंटी को चरणबध्द तरीके से पूरा करेगी l शिमला एम सी चुनावो मे कॉंग्रेस की प्रचंड जीत पर जनता का धन्यवाद किया और उन्होंने प्रदेश के सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी l
Author: Kullu Update
Post Views: 67



