कुल्लू अपडेट, लगवैली छात्र संगठन 2023-24 के चुनाव 4 सितंबर को कालेज परिसर में संपन्न हुए। ये चुनाव पूर्व में रहे प्रधान गौरव ठाकुर और सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमे सभी सदस्यों का चयन सर्व सहमति से किया गया। वहीं छात्र संगठन की कमान सुनील को सौंपी गई ।जबकि देवेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं चेयरमैन रितेश को चुना गया । दिवंशु और कोमल को सचिव चुना गया। अजय को महा सचिव और हर्ष को कैशियर ।सुनीता और सृष्टि को कल्चरल सेक्रेटरी चुना गया । वहीं नवनिर्वाचित प्रधान सुनील ने कहा की वे समय समय पर छात्रों के हित में अपनी आवाज़ उठायेंगे और जो भी छात्र हित की माँग होगी उन्हें प्रदेश सरकार व प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

Author: Kullu Update
Post Views: 445



