Search
Close this search box.

गाहर निवासी चमन के इलाज के लिए कार सेवा दल संस्था द्वारा दी गई ₹10000 की सहयोग राशि

कुल्लू अपडेट ,निर्मला देवी गाहर पंचायत जिला कुल्लू के निवासी है। अपने पति चमन के इलाज को लेकर परेशान मदद के लिए पहुंची कार सेवा दल कार्यालय। निर्मला देवी के पति चमन को पिछले 9 महीने पहले दो पहिया चालक द्वारा टक्कर मार दी थी। जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई और इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मे दाखिल किया गया और बाद में इलाज के लिए उन्हे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
सर पर गहरी चोट लगने के कारण अभी तक के इलाज में निर्मला देवी के परिवार का डेढ़ लाख रुपए का खर्चा आ चुका है। कुछ दिन बाद चमन के सिर का एक ओर ऑपरेशन होगा। जिसमें डॉक्टर द्वारा अनुमानित खर्चा 80,000 बताया गया है। कुछ जमा पूंजी रखी थी जो इस बुरे वक्त में काम आ रही है। इलाज के लिए कुछ धनराशि की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए वह कार सेवा दल के कार्यालय में आकर संस्था के सेवादारों के पास अपनी बात रखी। निर्मला ने बताया कि उसके पति कुल्लू टोपी सिलाई करके अपनी आजीविका कमा रही है। पति का एक्सीडेंट होने के कारण उनका काम भी बंद है, क्योंकि सिर्फ उनके पति ही रोजगार करते है। बच्चे अभी छोटे हैं। रोजगार का और कोई भी साधन नहीं है। इलाज के लिए गांव वालों और रिश्तेदारों द्वारा मदद दी गई। लेकिन आने जाने, रहने, और खाने पीने में पीजीआई चंडीगढ़ में काफी खर्च हो जाता है। समस्या को देखते हुए संस्था के सेवादारों द्वारा उन्हे इलाज के लिए ₹10,000 की सहयोग राशि दी गई और कहा कि आगे भी यदि कोई जरूरत पड़ी तो संस्था द्वारा ओर भी मदद दी जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज