कुल्लू अपडेट,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जहां विश्व में भारत मजबूत हुआ है वहीं विगत 9 वर्षों में गरीब कल्याण सेवा और सुशासन के रूप में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाकर देश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा मनाली मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि आप सभी एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा कुल्लू जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी,ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनाली ठाकुरदास, महामंत्री जोगिंदर मेहरा, बागेश शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Kullu Update
Post Views: 491



