Search
Close this search box.

ग्रामीण सड़के अधिकतर अभी भी बंद पड़ी है परंतु कांग्रेसी नेता इसमें भी झूठा प्रचार कर रहे है

कुल्लू अपडेट,वीरवार को भाजपा मनाली मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल मुख्यतिथि तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा मनाली मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास ने सभी सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनाली मंड़ल का समस्त कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने पार्टी के आगामी कार्यों की विस्तृत जानकारी रखी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए थे। प्रदेश के लोगों को दस गारंटियां भी दी थीं। इसमें से एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार सहित अन्य गारंटी दिए जाने की बात कही थी। हिमाचल की राजनीति में प्रदेश की जनता से इस तरह का छल आज तक किसी ने नहीं किया।संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद अपने सारे वादे, सारी गारंटियां भूल गई लेकिन प्रदेश के लोग नहीं भूले और आज भी उनकी राह देख रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से भारी नुकसान जान माल का हुआ है। वहीं, इस आपदा पर राजनीति भी चरम पर है।सरकार की ओर से केंद्र सरकार से मदद ना मिलने और आपदा में राजनीति करने के आरोप भाजपा पर लगाए जा रहे हैं जो निराधर है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में हिमाचल की हर संभव मदद कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल का दौरा किया है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो बार हिमाचल आ चुके हैं और हिमाचल की हर संभव मदद भी की जा रही है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण सड़के अधिकतर अभी भी बंद पड़ी है परंतु कांग्रेसी नेता इसमें भी झूठा प्रचार कर रहे है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जहां विश्व में भारत मजबूत हुआ है वहीं विगत 9 वर्षों में गरीब कल्याण सेवा और सुशासन के रूप में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाकर देश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया है। इस अबसर पर उन्होंने भाजपा मनाली मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि आप सभी एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा कुल्लू जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी,ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनाली ठाकुरदास, महामंत्री जोगिंदर मेहरा, बागेश शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज