टेक अपडेट आजकल के दौर में सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है | अब आप अपने फ़ोन से ही कहीं पर भी पेमेंट कर सकते है | सब कुकवह ऑनलाइन होने क बजह से साइबर खतरे भी बढ़ चुके है | कुछ शातिर phonepay, google pay एप के द्वारा ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहें है | जैसे जैसे साइबर खतरे बढ़ते जा रहे है आपकी वित्तीय सुरक्षा के लिए उपाय करना भी अनिवार्य हो गया है | इसका केवल एक ही तरीका है की आप अपने यूपीआई पिन को नियमित रूप से रीसेट करते रहें | यूपीआई पिन को कुछ कुछ समय बाद रिसेट करने से आप काफी हद तक ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच सकते है | यूपीआई पिन रीसेट करने के लिए BHIM यूपीआई एप ओपन करें | फिर बैंक अकाउंट ऑप्शन में से बैंक सिलेक्ट करें और फॉरगेट यूपीआई पिन पर टैप करें | इसके बाद रीसेट यूपीआई पिन ऑप्शन पर क्लिक करें | इसके बाद आप अपने डेबिट कार्ड के अंतिम छह अंक और समाप्ति तिथि दर्ज करें | अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा | ओटीपी दर्ज करें | इसके बाद आप अपना नया यूपीआई पिन डाल सकते है | दो बार नया पिन डालने के बाद यूपीआई पिन सफलतापूर्वक बदल जाएगा |




