Search
Close this search box.

जिला कुल्लू पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में चार व्यक्तियों से बरामद किया 21.12 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन

कुल्लू अपडेट पिछले कल पुलिस थाना मनाली की पुलिस टीम ने गोम्पा रोड मनाली में गश्त के दौरान विक्रम सिंह (46 वर्ष) पुत्र श्री सरदार मन मोहन सिंह निवासी मकान न0 18/2641, गली न0 1, भाई महज रोड़, कोटमित सिंह, तरन तारन रोड़ नजद रेलवे क्रासिंग अमृतसर पंजाव, कपिल (30 वर्ष) पुत्र श्री प्रेमनाथ निवासी मकान न0 822, गली न0 3, कोटमित सिंह, तरन तारन रोड़ अमृतसर पंजाव व सतनाम सिंह (21 वर्ष) पुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी गली न0 1, भाई महज रोड़, कोट मीत सिंह , तरन तारन रोड़ अमृतसर पंजाव के कब्जा से 16 ग्राम चिट्ठा/ हिरोईन बरामद किया है । दुसरे मामले में मनाली पुलिस ने गश्त के दौरान DAV स्कूल रांगड़ी के समीप गुरवन्त सिंह उर्फ गुरी (29 वर्ष) पुत्र श्री बलविन्द्र सिंह निवासी गांव व डाकघर नसेहरा पनुआ तहसील व जिला तरनतारन, पंजाब के कब्ज़े से 5.12 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया है ।चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज