Search
Close this search box.

राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में जूडो कराटे का 5 दिवसीय कैम्प हुआ संपन्न

कुल्लू अपडेट,राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में जूडो कराटे का कैम्प 4 सितंबर से शुरू हुआ जो आज 8 सितंबर को संपन्न हुआ। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया की इस 5 दिवसीय कैम्प में विद्यार्थियों ने कई रक्षात्मक क्रियाएँ सीखी। इस पाँच दिवसीय कैम्प का संचालन सुरेश नेगी जो स्वयं ब्लैक बेल्ट थर्ड डिग्री प्राप्त है के द्वारा किया गया।पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष भी मुख्य रूप से कैम्प में उपस्थित रहे वो स्वयं जूडो कराटे का अभ्यास करते रेहते है। कैम्प के समापन पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा ने विद्यार्थियों के शाबाशी दी और विद्यार्थियों को बताया की पढाई के साथ साथ शारीरिक फिटनेस बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रह कर खेलों की और प्रेरित होना चाहिये ।
सफल कैम्प के आयोजन के लिए उन्होंने प्रो ज्योति बाला और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज