कुल्लू अपडेट ,देवता आदि ब्रह्मा, देवता रणपाल जी ,माता नैना ,देवता वीर नाथ जी ,देवता ज्वाणी महादेव जी के सम्मान में तीन दिवसीय मौहल मेले का आगाज़ हो गया है और इस शुभावसर पर कोलीबेहड़ युवा कमेटी कोलिबेहड़ क्रिकेट क्लब के द्वारा मौहल के जीड्डी मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके उद्घाटन अवसर पर बल्ह पंचायत के पूर्व उप प्रधान विजेंद्र सिंह ठाकुर, पीज पंचायत पूर्व वार्ड पंच चौबे राम, जीप यूनियन के पूर्व प्रधान भूपेंद्र बिष्ट बतौर मुख्यतिथि पधारे। विजेंद्र सिंह ठाकुर ने युवाओ को क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे युवाओ को मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 27



