कुल्लू अपडेट, बाबा वीरनाथ गौहरी के सम्मान में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय पीपल मेले का समापन हो चुका है लेकिन कपड़े, घरेलू सामान, भोजन और अन्य चीजों की दुकानें अभी भी ढालपुर मैदान में लगी हैं। एक और लोग जहां कपड़े, सजावटी सामान और अन्य समान खरीद रहे हैं वहीं दूसरी ओर खानपान की चीजों का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं मेले में लगे टेस्टी बाइट फूड स्टॉल की। टेस्टी बाइट फूड स्टॉल के मालिक रंगारंग सिंह है और उनके फूड स्टॉल पर आए हुए ग्राहकों को उनका खाना बेहद पसंद आ रहा है। उनके स्टॉल पर खाने के बारे में मंडी की कंचन और नन्दकला ने कहा कि वे दोनों यहां पहली बार ही आई है लेकिन यहां का खाना उन्हें बहुत ही अच्छा और बेहद स्वादिष्ट लगा। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों को भी ये सुझाव दिया है कि वे एक बार यहां जरूर आए और यहां का खाना जरूर टेस्ट करें। वही टेस्टी बाइट में खाना खा रही लूतरा ने कहा कि उन्हें यहां का खाना बेहद पसंद है। जब से यहां मेले में ये स्टॉल खुलना शुरू हुआ है, तब से वे यहां का खाना खाने आती रही है। जब भीवे यहां मेले में आती है तो टेस्टी बाइट फूड स्टॉल पर जरूर आती है और यहां का खाना जरूर खाती हैं टेस्टी बाईट में ताज़ा और बेहद स्वादिष्ट खाना परोसा जाता है।



