कुल्लू अपडेट,कुल्लू जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर बाशिंग गांव में गोगा जाहरवीर मंदिर के प्रांगण में गोगा नवमी / जन्माष्टमी मेला बनाया गया जिसमे गोगा जाहरवीर मेला कमेटी बाशिंग द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का शुभारम्भ शिव चंद जो कि भाजपा मनाली मंडल अनुसूचित जाति के अध्यक्ष और पूर्व में रहे ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान और बर्तमान ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान डोली किरन ने किया |साथ में ट्रक यूनियन कुल्लू के महासचिव प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे |कार्यक्रम की शुरुवात कृष्ण लीला से किया की गई | मुख्यातिथि के रूप में चमन कपूर नगर निगम एवं नगर निकाय हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रहे | ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान डोली किरन द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत भाषण द्वारा किया गया | विशेष अथिति के रूप में सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष और पूर्व में रहे जिला परिषद सदस्य दिनेश सेन मौजूद रहे | मुख्यातिथि और सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाया गया | स्थानीय कलाकारों और अन्य कलाकारों ने रगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तत्प्श्चात मेला कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह और अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को टोपी ,मफलर और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया | उसके पश्चात् मुख्यातिथि ने समस्त जनता के प्रति अपना भाषण दिया |स्टार नाइट में ट्विंकल और दीपक जनदेवा ने समा बाँदा |दर्शक दोनों गायकों के गानों पर खूब थरके | मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों का धन्यवाद किया एवं साथ में ही उन्होंने पूर्व मंत्री गोबिंद ठाकुर का भी धन्यवाद किया और कहा कि गोविन्द ठाकुर ने सत्ता में रहते और विपक्ष में रहते हुए मेला कमेटी का भरपूर सहयोग किया है | मेला कमेटी के उपाध्यक्ष हेमराज , सचिव सनी , सहसचिव शेखर , कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह , मिडिया प्रभारी भरत सिंह , मंच संचालक चमन और तरुन आदि सदस्यों ने समस्त जनता का आभार व्यक्त किया




