Search
Close this search box.

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू द्वारा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

कुल्लू अपडेट ,युवाओं द्वारा साँस्कृतिक नृत्य व भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू वहीं मीडिया प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी को बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी उत्सव शमशी के नजदीक खोखन में मनाया गया।शुभ अवसर पर युवा नेतृत्व शिविर के युवाओं द्वारा साँस्कृतिक नृत्य, भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे गणपति , गुरु वंदना से
जन्माष्टमी का शुभारंभ किया गया, इसके अतिरिक्त कृष्ण के अलावा अन्य भजन भी गाये गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान युवाओं द्वारा दही हांडी का भी आयोजन किया गया । दहीं हांडी इस महोत्सव की मुख्य पेशकश रही।बलदेव ठाकुर ने बताया कि इस दौरान कॉर्डिनेटर सुंदर ठाकुर, सरिता , अजित कौर, सोनम डोलमा, कृष्ण देव, गौरव चंदेल व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सभी वालंटियर मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज