टेक अपडेट, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के दौरान एक नए टाइप का UPI लॉन्च किया है जिसे UPI LITE X नाम दिया है। यह नई टेक्नोलॉजी बिजनेस और कस्टमर्स के बीच पेमेंट के ट्रांसफर की अनुमति देगी। चाहे आप आनलाइन पेमेंट करें या ऑफलाइन पेमेंट करें। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भारत में ट्रांसजेक्शन के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने तरीकों में से एक बन गया है। पेमेंट में फीचर को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर ने हाल ही में UPI Lite X नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है।
यूपीआई लाइट एक्स क्या है?
यूपीआई लाइट एक्स यूजर्स को बिना कनेक्टिविटी वाले लोकेशन पर लेनदेन शुरू करने और पूरा करने की अनुमति देगा। इसमें स्टेशन, दूरदराज के इलाके जैसे लोकेशन शामिल हैं। यह सुविधा कस्टमर्स को पूरी तरह ऑफलाइन रहते हुए भी पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देगी।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने कहा कि UPI LITE सुविधा की सफलता के आधार पर, RBI गवर्नर ने ऑफलाइन भुगतान के लिए UPI LITE X लॉन्च किया। इसकी मदद से यूजर्स अब पूरी तरह से ऑफलाइन रहते हुए भी पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं
UPI लाइट से कैसे अलग है UPI लाइट एक्स
UPI लाइट एक पेमेंट सॉल्यूशन है, जो कम कीमत के ट्रांसजेक्शन को प्रोसेस करने के लिए NPCI कॉमन लाइब्रेरी (CL) ऐप का उपयोग करता है। ट्रांसजेक्शन अमाउंट राशि 500 रुपये से कम निर्धारित की गई है।
यह सुविधा एक ‘ऑन-डिवाइस वॉलेट’ की तरह है, जो यूजर्स को UPI पिन का उपयोग किए बिना रियल टाइम में छोटी पेमेंट करने देता है।
दूसरी ओर, UPI एक 24×7 क्विक पेमेंट सिस्टम है, जो यूजर्स को दो बैंक अकाउंट के बीच रियल टाइम में पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देती है। NPCI
वेबसाइट के अनुसार, UPI तत्काल भुगतान सेवा या आईएमपीएस बुनियादी ढांचे पर बनाया गया है। ये दोनों फीचर्स लेटेस्ट UPI Lite X से काफी अलग हैं।




