Search
Close this search box.

ढालपुर में डॉक्टरों ने की पत्रकारों की धुनाई,सीएमओ-11ने जीता मैच

कुल्लू अपडेट,ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आज सीएमओ-11 वर्सिज प्रेस क्लब का एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष चंद्र शर्मा मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कैप्टन एवं प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। प्रेस क्लब की टीम 17 ओवरों पर ही आल आउट हुए और सीएमओ इलेवन को 153 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं सीएमओ इलेवन ने 19.5 ओवरों में यह लक्ष्य पूरा किया और जीत दर्ज की। इसी के साथ सभी डाक्टर खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुभाष चंद्र शर्मा का प्रेस क्लब ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मेन ऑफ द मैच का खिताब डाक्टर शुभम ने जीता। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अपने भाषण में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और पत्रकारों के बीच जो मैच हुआ वह वेहद सौहार्द पूर्ण रहा और डाक्टर जहां दिनरात लोगों की जान बचाने में लगे रहते हैं वहीं पत्रकार भी समाज की लाइफलाइन है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सराहनीय है और प्रेस को सभी के साथ उस तरह के मैच खेलने चाहिए। इस अवसर पर प्रधान प्रेस क्लब कुल्लू ने कहा कि डाक्टर और पत्रकार दिनरात काम करते हैं और इस तरह के मैचों से जहां तनाव दूर होता है वहीं गेट टू गेदर का अवसर भी प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ट्रॉफी का भी शीघ्र आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब कई सामाजिक कार्य कर रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज