कुल्लू अपडेट,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम लगातार नशा माफिया को सलाखों के पीछे धकेल रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बांधार केंची में नाकाबंदी के दौरान राजू नेगी (60 वर्ष) स्व माइला नेगी निवासी जलेहर डाकघर कंडागई तहसील आनी से 1.980 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की है।इस संदर्भ में आरोपी राजू नेगी के खिलाफ पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।आगामी अन्वेषण जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 870



