Search
Close this search box.

पीज से पैराग्लाइडर तेज हवा से भटके,व्यास नदी किनारे उतरे ,पर नहीं हुआ कोई नुकसान

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू मनाली घूमने बड़ी संख्या में इन दिनों पर्यटक घूमने आ रहे हैं पर्यटक जहां एक और कुल्लू मनाली की हसीन वादियों का लुफ्त उठा रहे हैं वहीं अगर बात करें साहसिक गतिविधियों कि इसमें पैराग्लाइडिंग , रिवर राफ्टिंग आदि में भी पर्यटक खूब मजा ले रहे हैं।बीते महीने पैराग्लाइडिंग के लिए पीज साइट पास हुयी और यहाँ भी पैराग्लाइडिंग का पर्यटक खूब मजा ले रहे हैं। दिन भर यहां पर भी आसमान में पैराग्लाइडर घूम रहे हैं और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। बीते कई दिनों से जिला कुल्लू में मौसम खराब है और दोपहर में तेज हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं के बीच आज शनिवार दोपहर को पैराग्लाइडर ने उड़ान भरी लेकिन हवा का तेज बहाव होने के कारण 2 पैराग्लाइडर अपना रास्ता भटक गए जिसके कारण कि दोनों पैराग्लाइडर गांधीनगर संस्कार वैली स्कूल के सामने व्यास नदी पर के किनारे उतर गए हालांकि भगवान का शुक्रिया है कि कोई भी इसमें जानमाल की हानि नहीं हुई। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज