Search
Close this search box.

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा घटाने के लिए प्रदेश सरकार पर बिफरी एबीवीपी

कुल्लू अपडेट,प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में SPU के बारे में एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें SPU मंडी का दायरा घटाने की बात कही थी। जिसमें अभाविप कुल्लू इकाई द्वारा आज 11/09/2023 को कुल्लू महाविद्यालय में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की गई। जिला संयोजक ऋषव ठाकुर ने बताया कि SPU मंडी विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक थी। जिसमें की मंडी, कुल्लू,लोहल स्पीति, चंबा, कांगड़ा को सुविधा मिलती थी। जिसको अब हटा कर के सिर्फ कुल्लू, लोहल स्पीति और मंडी जिला तक ही सीमित कर दी गई है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय उन लाखों विद्यार्थियों के लिए गंभीर विषय है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा इस से पहले कई प्रदर्शन किए गए परंतु इस पर अभी भी कोई भी प्रदेश सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
अतः विद्यार्थी परिषद यह मांग रखती है की SPU मंडी का दायरा बढ़ा दिया जाए। वरना आने वाले समय में जैसे विद्यार्थी परिषद छात्र हित के लिए आवाज उठाती है उसी तरह उग्र से उग्र आंदोलन करेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज