कुल्लू अपडेट,कल 12 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पंडोह के पास द्रंग विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बाढ़ आपदाग्रस्त गांवों का दौरा है। मंडी पुलिस ने जानकारी दी कि उनके काफिले का आना-जाना पंडोह डैम लिंक रोड से ही होगा। अतः कुल्लू- मंडी सड़क पर पंडोह डैम लिंक रोड कल सुबह 10:00 बजे से लेकर के 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। कुल्लू तथा मंडी के बीच में यात्रा करने वाले सभी छोटे वाहनों से यह गुजारिश है कि वह अपनी यात्रा वाया कमांद कटोला सड़क से करें।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,161



