Search
Close this search box.

आइये जानें मंगलवार यानि हनुमान जी के दिन की महत्वता के बारे में

आस्था अपडेट, मंगलवार का दिन भगवान राम के परमभक्त और पवन पुत्र बजरंगबली (BajrangBali) का दिन माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है और उत्तम फल की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि बजरंगबली की जो भी भक्त मंगलवार को उपासना करता है तो उसके हनुमानजी सारे कष्ट हर लेते हैं

मंगलवार के दिन में क्या खास है:- मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. माना जाता है कि मंगलवार के दिन अगर सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति को हर संकट से मुक्ति मिल जाती है. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. हनुमान जी को शक्ति, बल, साहस और संकट मोचन का देवता माना जाता है.

मंगलवार का व्रत करने से क्या लाभ मिलता है :-अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है और शुभ फल नहीं दे रहा है तो मंगलवार का व्रत का पालन करना चाहिए। जिन लोगों पर मंगल की महा दशा चल रही हो उन्हे इस व्रत से लाभ मिलता है।भगवान मंगल की पूजा करने से त्वचा की बीमारियों, कर्ज और गरीबी से मुक्ति मिलती है।

हनुमान चालीसा रोज पढ़ने से क्या होता है:- यदि आप पूरी श्रद्धा के साथ उनसे प्रार्थना करते हैं तो भगवान हनुमान आपके रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को नष्ट कर देंगे और आप आगे का जीवन सुचारू रूप से जीने में सक्षम होंगे। रोज सुबह हनुमान चालीसा पढ़ने से आपको तनाव से मुक्ति मिलती है। यह आपके दिमाग को अधिक आराम महसूस करने में मदद करता है। हनुमान चालीसा आपको पूरे दिन खुश रहने में मदद करती है।

हनुमान जी के आशीर्वाद के संकेत:- हाथों में मंगल रेखा साफ दिखाई देगी जिसका अर्थ है कि घरेलू कार्यों में उत्पन्न विघ्न दूर होंगे। घर के किसी भी सदस्य को किसी प्रकार का रोग या पीड़ा नहीं होगी । कुंडली में सूर्य और बुध का एक ही जगह पर उपस्थित होना तथा दशम भाव में मंगल का होना भी हनुमान जी की कृपा प्रदर्शित करता है|

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज