Search
Close this search box.

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का 8 दिवसीय आयोजन खोखन में सम्पन हुआ

कुल्लू अपडेट, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का 8 दिवसीय आयोजन खोखन कुल्लू में किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान योग, ध्यान, गहन ज्ञान और श्वास तकनीक सुदर्शन क्रिया को सिखाया गया।वहीं प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि यह प्रोग्राम 4 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर को समाप्त हुआ। दिवसीय प्रोग्राम के तहत योग द्वारा भावनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और जीवन को बेहतर बनाने में मदद करतीं हैं, साथ ही शिविर में विभिन्न प्रकार की खेल क्रीड़ाएं करवाई जाती है जिसे शिविर में भाग लेने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाया जाता है ताकि उनमे ऊर्जा का संचार होने से जीवन में आने वाली प्रत्येक परीस्थितियों से आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आसान निर्देशित ध्यान, प्राणायाम और आसन के साथ विश्राम के आसान तरीके व सुदर्शन क्रिया सीखें, एक सरल लेकिन शक्तिशाली लयबद्ध श्वास तकनीक जो सहजता से आपको ध्यान की गहरी अवस्था में ले जाती है और तनाव को दूर करने में आपकी मदद करती है। 9 दिवसीय शिविर में व्यावहारिक ज्ञान आपको एक सकारात्मक जीवन जीने व दिन प्रतिदन के तनाव और खिंचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है। इस दौरान गौरव चंदेल , महेश वालिया, सीमा ठाकुर,गणेश ,श्वेता सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज