Search
Close this search box.

हलाण-II में भोला राम का घर जलकर हुआ राख,भुवनेश्वर गौड़ ने दिया हर संभव मदद का विश्वास 

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में दिन प्रतिदिन आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।ऐसी ही घटना पर्यटन नगरी मनाली के ग्राम पंचायत हलाण-2 के शिला गांव में घटित हुई है।आगज़नी की घटना भोलाराम के घर समेत गौशाला भी जलकर राख हो गई है।आग की चपेट में एक गाय चार भेड़ों समेत दम्पति भी झुलस गए हैं। इस हादसे में 8 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है और 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया। मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निकांड से पीड़ित परिवार के लोगों से भेंट की और घटनास्थल पर हुए नुकसान का मुआयना किया।उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज