कुल्लू अपडेट, देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में सैंज मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही इस मेले में देवता रिंगू नारायण जी,देवता करथा नाग जी , माता आशापुरी भी विशेष रूप से पधारी हैं। वही सैंज मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोग भी खूब मजा ले रहे हैं। साथ ही सैंज मेले में आज महा नाटी का आयोजन भी किया गया। जिसमें 1,965 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी पहुंचे। उनके साथ इस अवसर पर भाजपा नेता ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।वही उन्होंने सैंज में हो रहे विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया और स्थानीय लोगों का भी हालचाल जाना।
Author: Kullu Update
Post Views: 30



