Search
Close this search box.

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दर्ज़ा घटाने के विरोध में विद्यार्थी परिषद कुल्लू की सांकेतिक भूख हड़ताल खत्म

कुल्लू अपडेट,प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में SPU के बारे में एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें SPU मंडी का दायरा घटाने की बात कही थी। जिसके चलते एबीवीपी कुल्लू इकाई द्वारा पिछले कल सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की थी जो आज 12 सितंबर 2023 को खत्म की गई। भूख हड़ताल 24 घंटे चली जिसमें एबीवीपी कुल्लू इकाई के 16 कार्यकर्ता भूख हड़ताल में बैठे थे।जिला संयोजक ऋषव ठाकुर ने बताया कि यह प्रदेश सरकार का यह निर्णय उन लाखों विद्यार्थियों के लिए गंभीर विषय है जो की SPU मंडी का लाभ किसी न किसी रूप में ले रहे थे।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा इस से पहले कई प्रदर्शन किए गए परंतु इस पर अभी भी कोई भी प्रदेश सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
अतः विद्यार्थी परिषद यह मांग रखती है की SPU मंडी का दायरा बढ़ा दिया जाए। वरना आने वाले समय में जैसे विद्यार्थी परिषद छात्र हित के लिए आवाज उठाती है उसी तरह उग्र से उग्र आंदोलन करेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज