Search
Close this search box.

बेकर गाँव (सैंज) में बाढ़ से प्रभावित 14 बेघर परिवारों को वितरित किया गया घरेलू सामान

कुल्लू अपडेट,कुछ महीने पहले ग्राम पंचायत मलाणा 2 विकास खंड भुंतर तहसील सैंज जिला कुल्लू के बेकर गांव में 9 जुलाई 2023 को भारी बारिश के कारण नदी में बाढ़ आने से मकान और गौशालाएं पूर्णतः क्षतिग्रस्त होकर बाढ़ में वह जाने से गांव वासी बेघर हो गए थे। बेकर निवासियों ने मिलकर डाक के माध्यम से कार सेवा दल संस्था को एक प्रस्ताव भेजा। जिसमें उन्होंने 14 बेघर परिवारों की एक सूची लिखी थी, जिनका सब कुछ पानी में बह गया था। संस्था द्वारा प्रस्ताव को पाकर उसे पर कार्यवाही की गई। हालांकि इन परिवारों को सरकार की ओर से फौरी राहत एक लाख रुपये और घर बनाने के लिए तीन बिस्वा जमीन भी दी गई है। फिलहाल इनमें से कुछ परिवार अपने रिश्तेदारी और कुछ किराए के मकान में रह रहे हैं।

9 सितंबर 2023 को बेकर गांव में बेघर हुए इन 14 परिवार जिनमें से वेद राम सुपुत्र केशव राम, टेढ़ी सिंह सुपुत्र केशव राम, राम सिंह सपुत्र केशव राम, लाल चंद चंवयाल सुपुत्र श्याम चंद, बुद्धि सिंह सुपुत्र भागचंद, लूदर चंद सुपुत्र हुन्दर चंद, राशन सुपुत्र बसंतु, सुनील सुपुत्र रोशन, तिलक सुपुत्र रोशन, भीमी राम सुपुत्र पूर्ण चंद, चमन लाल सुपुत्र केशव राम, पैने राम सुपुत्र डीणे राम और ख्यालु राम सुपुत्र जेसु राम को राहत सामग्री वितरित की गई। इस राहत सामग्री किट में 14 ट्रक ,28 रज़ाई, 14 इंडक्शन, 14 तरिपाल, 14 गर्म कपड़ों के सेट, 28 गद्दे और 28 राशन बॉक्स की किटें बनाकर दी गई।
प्रभावित परिवारों को सामान आवंटन करने की प्रक्रिया में कार सेवा दल संस्था के सेवादार, प्रयास फाउंडेशन व एंटी क्राइम क्रपशन कुल्लू की टीम और बाढ़ प्रभावित 14 परिवारों के सदस्य व गांव वाले मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज