कुल्लू अपडेट,पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजकृष्ण गौड़ की याद में बाशिंग पुलिस मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक टवेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री राज कृष्ण गौड़ की याद में नशा मुक्त क्रिकेट मेमोरियल कप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।साथ ही जानकारी दी कि क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 1 लाख रूपये की इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।वही उपविजेता टीम को 51हज़ार रूपये की इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।वहीं हर मैच में मैन ऑफ द मैच को भी सम्मानित किया जाएगा।साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता सफेद बाल और रंगीन ड्रेस में होगी।अंपायर का निर्णय अंतिम निर्णय होगा। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। किसी भी टीम में जिला स्तरीय खेले हुए 4 से अधिक खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।जिला कुल्लू से बाहर का कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा।हर मैच में जलपान का प्रावधान किया जाएगा।मैच के दौरान किसी भी दुर्घटना का खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा।सभी टीमें अपने 15 खिलाड़ियों का आधार कार्ड और अपना प्रवेश शुल्क जमा करवाएं। प्रवेश शुल्क 15 मई तक जमा करवाएं।
Author: Kullu Update
Post Views: 34



