कुल्लू अपडेट, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कविता,नारा लेखन,भाषण ,निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में सराज युवक मंडल अप्पर धाराबेहड़ द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया जिसमे ग्राम पंचायत खोखन के प्रधान श्री टिकम राम जी बतौर मुख्यतिथि पधारे और उनके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोखन के भाषा अध्यापक श्री रेशव ठाकुर जी और वार्ड पंच जगदीश जी भी मौजूद रहे।हिंदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में कविता प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया जिसमे पहला स्थान पर नवतेश कुमार,दूसरा स्थान पर रिद्धिमा,तीसरा स्थान पर कुशाल ने हासिल किया।साथ ही स्कूली छात्रों द्वारा नुक्क्ड़ नाटक भी पेश किया गया.मुख्यतिथि टिकम राम जी ने कविता प्रतियोगिता में पहला,दूसराऔर तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी और हिंदी भाषा को सम्मान देने की भी अपील की।वही नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में जिला कुल्लू के नग्गर खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर चित्रकला,भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने ,नारा लेखन प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने और भाषण प्रतियोगिता में 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या श्री मति विद्या शर्मा जी बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री कल्याण सिंह नेगी जी, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के नग्गर खंड के स्वयंसेवक पूर्ण चंद मौजूद रहे वही नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में नग्गर खंड के जाणा में रीगन महिला मंडल द्वारा हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भाषण ,निबंध लेखन और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर पंचायत प्रधान श्री अजित ठाकुर जी,उपप्रधान श्री रोशन लाल जी पधारे।भाषण प्रतियोगिता में नैना ठाकुर पहले स्थान पर,कविता प्रतियोगिता में रीमा पहले स्थान पर,निबंध लेखन में भुवनेश्वरी ठाकुर पहले स्थान पर रही इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण की पहल की गई एवं युवती मण्डल के लिए प्रेरित किया गया ।




