Search
Close this search box.

पारला भुंतर निवासी युवक को पुलिस ने 5.15 ग्राम MDM ,14.57 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफिया को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए और नशे पर लगाम लगाने के लिए लगातार एसपी साक्षी वर्मा के नेतृत्व में तेज गति से कार्य कर रही है।इसी अभियान के तहत जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना भुंतर की टीम ने कहुधार में फोर लेन सड़क के नज़दीक जिया में गश्त के दौरान 35 वर्षीय युवक सूरज प्रकाश से 5.15 ग्राम MDM व 14.57 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया है। सूरज प्रकाश वार्ड न0 07, समीप गुरुद्वारा पारला भुन्तर का निवासी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने नशे के सौदागरों को खत्म करने कलर लिए लोगो से भी सहयोग की अपील की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज