कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफिया को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए और नशे पर लगाम लगाने के लिए लगातार एसपी साक्षी वर्मा के नेतृत्व में तेज गति से कार्य कर रही है।जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना निरमंड की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बागीपुल मे श्याम सिंह के बेटे ज्ञान सिंह के कब्ज़े से एक पेटी (12 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद की है।ज्ञान सिंह निरमंड के झलैर गांव का निवासी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि ज्ञान सिंह के विरुद्ध थाना निरमंड में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 623



