Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने रायसन पंचायत के खरगां में खेतो से नष्ट किये 2 हज़ार 650 पौधे 

 

कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है और इसी के तहत सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने 5 मई को खरगां में करीब एक- एक बिसवा के तीन अलग अलग खेतों में कुल 945, 845 व 860 अफीम के पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में थाना में तीन अभियोग दर्ज किये गये है। अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती संजू, बुध राम व जय प्रकाश निवासी खरगां डाकघर रायसन के द्वारा अपने बगीचों/खेतों में करनी पाई जा रही है।अभियोगों में आगामी अन्वेषण जारी है।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज