हिमाचल अपडेट , हिमाचल प्रदेश केबिनेट की बैठक हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए |
ग्रुप-सी भर्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग स्थापित करने का निर्णय ‘मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना’ मंजूर, 40 करोड़ रुपये होंगे आवंटित |
राजस्व न्यायालयों में लंबित मामले निपटाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा हि.प्र भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 1 अप्रैल, 2023 से होगी 2000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि, 2115 अध्यापक होंगे लाभान्वित |
पुलिस विभाग में 1226 कांस्टेबल भर्ती होंगे |
उद्यान प्रसार अधिकारियों के 50 पद भरने को स्वीकृति |
स्टेटिक्टिस असिस्टेंट के 10 पद भरने को मंजूरी |
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और आईजीएमसी शिमला में एसोशियेट व एसिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पद भरे जाएंगे
ऊना जिले की टाहलीवाल पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत कर 14 पद भरने का निर्णय |
1 अप्रैल, 2023 से शिक्षा विभाग में अंशकालिक जल वाहकों का मानदेय 3900 रुपये से बढ़ाकर 4400 रुपये प्रति माह करने का फैसला | इस निर्णय से 283 जल वाहक होंगे लाभान्वित
अवैध खनन से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12, सहायक खनन निरीक्षक के 24 और खनन रक्षक के 38 पद भरे जाएंगे
कर निर्धारण से संबंधित लंबित मामलों और न्यायालयों में लंबित कर मामलों के निपटारे के लिए 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2023 तक ‘हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना’ का तीसरा चरण शुरू होगा




