Search
Close this search box.

आनी का व्यापारी और परिवार चार दिन से लापता,नहीं लगा कोई सुराग

जिला कुल्लू के आनी में बीते 16 साल में काम कर रहे आभूषण के व्यापारी 45 वर्षीय तोता राम सोनी, उनकी पत्नी लता सोनी, बेटी सोनिया और गाड़ी पिछले चार दिनों से लापता है। बहुत छानबीन के बाद भी आज तक उनका सुराग नहीं लग पाया है। इस परिवार के साथ आखिर क्या हुआ? यह एक रहस्य बना हुआ है । टीआर सोनी के बड़े भाई गीताराम ने इस संबंध में 12 सितंबर को आनी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और इसमें कहा कि उनका भाई और उनका परिवार 11 सितंबर से लापता है। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर की रात करीब 11:00 बजे टीआर सोनी ने नगान पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भराया।इसके बाद वे कहां गए, इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी के मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ हैं। गुरुवार को दुर्घटना संभावित क्षेत्र की सड़कों और सतलुज किनारे सड़क का चप्पा चप्पा छाना, लेकिन किसी को कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग शिमला से आनी की ओर आ रहे थे। आनी से करीब 15 किलोमीटर दूर छांवटी के पास वे करीब तीन घंटे रुके।मिली जानकारी के अनुसारकि यहां उन्होंने खाना खाया, इसके बाद वे आनी की ओर रवाना हुए। आनी से पांच किमी दूर नगान पेट्रोल पंप पर वे गए। यहां पंप में पेट्रोल नहीं था तो ऑपरेटर से बातचीत में कहा कि उन्होंने सुबह कहीं जरूरी जाना है तो ऑपरेटर ने थोड़ा सा तेल गाड़ी में भर दिया। इसके बाद वो कहां गए इसकी कोई भी सूचना किसी के पास नहीं है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज