Search
Close this search box.

कल लाहौल के बरबोग में होगी तृतीय हिमालयन ग्रे गोस्ट MTB चैलेंज

हिमाचल अपडेट,कल 16 सितंबर से बरबोग मे आयोजित की जाएगी 2 दिवसीय तृतीय हिमालयन “ग्रे गोस्ट MTB चैलेंज” जिसमें भाग लेने के देशभर से साइकिलिस्ट लाहौल पहुँच चुके हैं l लाहौल स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील तेहमोरपा ने बताया कि इस बार भी ग्रे गोस्ट MTB चैलेंज देशभर के साइक्लिस्ट के लिए लाहौल स्पीति मे आयोजित किया जा रहा है ये संघ की और से तीसरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें 2 केटेगरी रेस होगी जिसमें 16 सितंबर को एक्सीएम क्रॉस कंट्री मैराथन होगी जो बरबोग, लपचांग,छेलिंग , यूरनाथ, केलांग , बिलिंग, ग्वाजांग पुल, कारदंग हो कर वापिस बरबोग पहुंचेगी इसमे पुरुष एलीट, अंडर 19 अंडर 14, मास्टर्स वर्ग, महिला वर्ग प्रतियोगिता होगी l 17 सितंबर को एक्सियो क्रॉस कंट्री ऑलंपिक केटेगरी होगी जो नए बरबोग कारदंग ट्रेल में होगी l संघ के अध्यक्ष सुशील तेहमोरपा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिये आकर्षण ईनाम रखा गया है l उन्होंने बताया कि संघ की और से तैयारियां जोरों शोर से चल रही है जिसमें संघ के सभी सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं का भी विशेष सहयोग मिल रहा है l देशभर के साइकिलिस्ट लाहौल पहुंच चुके हैं l प्रतियोगिता रोमांच से भरपूर रहेगी l उनका मानना है कि आज के डिजिटल युग में युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखने के लिए संघ ने निर्णय लिया था लाहौल स्पीति मे ऐसे प्रतियोगिता आयोजित कर देश की साइक्लिंग प्रतिभा को आगे लाने के साथ युवाओं को जागरूक कर नशे से दूर शरीर को फिट रखने, पर्यटन को बढावा देने और पर्यावरण को बचाने के लिए साइक्लिंग की और आकर्षित करने का लक्ष्य भी था l जिसका परिणाम युवाओं की साईकिल की और बढ़ती रुचि से देखा जा सकता है l

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज