Search
Close this search box.

शिरड में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग,4 पावर स्प्रे से पाया काबू ,भुवनेश्वर गौड़ ने की मदद

कुल्लू अपडेट ,ग्राम पंचायत शिरड के शिरड गांव में पिछले श्याम 5:30 बजे आगजनी की घटना हुई।जिसमे शिरड गांव के निवासी रामचंद्र के डेढ़ मंजिला लकड़ी के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। पर भगवान् का शुक्रिया है कि समय रहते गांव वालों ने पावर स्प्रे की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया और एक बहुत बड़ी घटना को होने से बचा लिया। कपडे जल गए और मकान की छत जल गयी और अगर कुछ देर हो जाती तो भारी नुकसान यहां पर हो सकता था। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने घटनास्थल का जायजा लिया और राम चंद को फौरी राहत के रूप में मदद की और आश्वासन दिया कि जो भी जितनी भी हो सकती है सरकार की तरफ से मदद शीघ्र अति शीघ्र रामचंद्र को दी जाएगी ।इस अवसर जिला परिषद के उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ,ग्राम पंचायत शिरड की प्रधान चित्रलेखा भार्गव  ,राजीव ठाकुर ,महेंद्र ठाकुर , गोपाल भार्गव  ,मदन लाल , वार्ड पंच कुशाल ठाकुर जी और गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज