कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के आनी में बीते 16 साल में काम कर रहे आभूषण के व्यापारी 45 वर्षीय तोता राम सोनी, उनकी पत्नी लता सोनी, बेटी सोनिया और गाड़ी पिछले चार दिनों से लापता है। बहुत छानबीन के बाद भी आज तक उनका सुराग नहीं लग पाया था लेकिन अब NDRF की टीम को सतलुज किनारे से मिली लापता डिज़ायर कार की नम्बर प्लेट लुहरी सुन्नी मार्ग पर नांज पुल के समीप मिली है और NDRF की टीम गाडी की तलाश में जुट चुकी है और गाडी में सवार लोगो को भी ढूंढा जा रहा है। गौर रहे की टीआर सोनी के बड़े भाई गीताराम ने इस संबंध में 12 सितंबर को आनी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और इसमें कहा कि उनका भाई और उनका परिवार 11 सितंबर से लापता है। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर की रात करीब 11:00 बजे टीआर सोनी ने नगान पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भराया।इसके बाद वे कहां गए, इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई थी।




