कुल्लू अपडेट , बीते कुछ दिनों से कुल्लू मनाली में मौसम साफ़ था जिसके कारण कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी रास्ते भी खुले हुए थे | परन्तु अब एक बार फिर से मौसम ने अपना रुख बदल लिया है जिसका प्रभाव कुल्लू से मंडी जाने वाले रास्तों पर पड़ा है | कुल्लू पुलिस की और जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी में उन्होने बताया है की कुल्लू से मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग 6 मील और झलोगी के पास पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड होने के कारण बंद हो चुका है | कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक गोहर सड़क मार्ग भी झलोगी के पास लैंडस्लाइड होने के कारण बंद हो चुका है | अब केवल कुल्लू से मंडी वाया कण्डी – कटौला सड़क मार्ग ही खुला है | इस सड़क मार्ग से भी केवल हल्के वाहनों और 32 सीटर बसों को ही जाने की अनुमति है | कुल्लू पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है की बिना वजह यात्रा से बचें और अपने घरों में सुरक्षित रहें |




