Search
Close this search box.

अंडर19 बॉयज प्रतियोगिता हुई संपन्न ,मार्च पास्ट और अनुशासन में पीज स्कूल अव्वल

कुल्लू अपडेट, भुंतर में आयोजित हुई अंदर-19 खण्ड स्तरीय बॉयज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट और अनुशासन में प्रथम स्थान हासिल किया है जिला भर से 35 स्कूलों के 576 छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हुए थे जिसमे पीज स्कूल के 19 बच्चों ने भाग लिया था पीज स्कूल के शारीरिक शिक्षक असीम राणा ने बताया कि भुंतर में आयोजित खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में पीज स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन किया है पीज स्कूल के प्रधानाचार्य सतपाल , स्कूल के सभी अध्यापक वर्ग और स्कूल प्रबंधन समिति का भरपूर सहयोग रहा और सभी ने बच्चों को जीत की बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज