Search
Close this search box.

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन,17 सितम्बर से 2अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखबाड़ा के तौर पर मनाया जाएगा

कुल्लू अपडेट,जिला भाजपा पदाधिकारियों की परिचय बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ,मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवम् पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।उन्होंने जिला भाजपा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिए बधाई दी।उन्होंने आशा जताई कि सभी के सामूहिक प्रयास से कुल्लू जिला के संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर उन्होंने आने वाले दिनों में संगठन द्वारा दिए कार्यक्रमों  की विस्तार पूर्वक चर्चा की।और इन कार्यों को कैसे सफल बनाना है,इसके बारे में भी सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि हर मण्डल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम को बड़े स्तर पर  किया जाएगा,तथा 17 सितम्बर से 2अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखबाड़ा के तौर पर मनाया जाएगा, जिसमें पार्टी हर रोज़ अलग अलग कार्यक्रम करेगी। इस परिचय बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सभी पदाधिकारियों का पटका  पहना कर स्वागत किया।उन्होंने ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया व आने वाले दिनों में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। परिचय बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता महेश्वर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,भाजपा नेता,नरोतम ठाकुर ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला महामंत्री अमर ठाकुर,बलदेव महंत, सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री,प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद,महिला मोर्चा आई टी सह संयोजक सुनीता जमवाल,भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जमवाल, जिला प्रवक्ता आदित्य गौतम जिला आई टी प्रभारी मधुसूदन जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,गोवर्धन नारायण, सुनील कारवा पूर्व जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला,जिला सचिव नैना शर्मा,माला ठाकुर,नारा ठाकुर, अनिता ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज