Search
Close this search box.

नग्गर चौक से 32 वर्षीय युवक को पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा सहित किया गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफिया को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए और नशे पर लगाम लगाने के लिए लगातार एसपी साक्षी वर्मा के नेतृत्व में तेज गति से कार्य कर रही है।इसी अभियान के तहत जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रेन शेल्टर (नग्गर चौक) में अहित कुमार @ हैप्पी (32 वर्ष) पुत्र सुभाष कुमार निवासी मेन बाजार गुरदासपुर तहसील व जिला गुरदासपुर, पंजाब के कब्जा से 10 ग्राम चिट्टा/ हिरोईन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज